Sri Shyam – श्री श्याम

मेरे श्याम की मुस्कान गुलाब है, प्यार उसका बेहिसाब है। दुनिया में हर सवाल का जवाब है, पर मेरा श्याम छलिया लाजवाब है।। ।। जय श्री श्याम।।

Bhajan

दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स

jay shri shyam | shri shyam mandir | shri shyam aarti

दुनिया चले ना श्री राम के बिना, 

राम जी चले ना हनुमान के बिना।

जब से रामायण पढ़ ली है, 

एक बात मैंने समझ ली है,
रावन मरे नी श्री राम के बिना, 

लंका जले ना हनुमान के बिना॥

दुनिया चले ना श्री राम के बिना…

लक्षण का बचना मुश्किल था, 

कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्षण बचे ना श्री राम के बिना, 

बूटी मिले ना हनुमान के बिना॥

दुनिया चले ना श्री राम के बिना…

सीता हरण की कहानी सुनो, 

बनवारी मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिला ना श्री राम के बिना, 

पता चले ना हनुमान के बिना॥

दुनिया चले ना श्री राम के बिना…

बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, 

चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिला ना श्री राम के बिना, 

भक्ति मिले ना हनुमान के बिना॥

दुनिया चले ना श्री राम के बिना…

दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स- Duniya Chale Na Shree Ram Ke Bina Lyrics

Bhakti Bhajan Song Details

 Song  :-  Duniya Chale Na Shree Ram Ke Bina
 Singer:-
 Lyrics  :-